कंगना रनौत
- फोटो : self
उन्होंने कहा 'पहली बात तो यह है कि जब यह फोटोशूट हो रहा था तो मैं वहां नहीं था, कंगना अपने सेक्रेटरी राकेश नाथ के साथ फोटोशूट करवाने आई थीं और उस दौरान वहां माधुरी दीक्षित भी थीं तो मैं कैसे कह सकता हूं कि कंगना ने क्या पहना था और क्या नहीं।' दूसरी बात, कंगना क्या है और भूल गईं कि उन्होंने कितनी मिन्नतों से फिल्म आई लव यू बॉस में रोल मांगा था, जिसे अब वह एक पॉर्न फिल्म बता रही हैं, मैं ही जानता हूं कि कंगना ने इस फिल्म में काम करने के लिए मुझसे कितनी रिक्वेस्ट की थी, वह आदित्य पंचोली के साथ काम मांगने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में धक्के खाती फिर रही थीं, लेकिन किसी ने भी उन्हें फिल्म के लिए साईन नहीं किया, लेकिन मैंने उन्हें काम दिया।'