फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडोम के विज्ञापन पर पहली बार कुछ ऐसा बोले पहलाज, अक्षय कुमार भी लपेटे में

Sat, 16 Dec 2017 01:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
पहलाज निहलानी
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। निहलानी ने टीवी चैनलों पर कॉन्डोम के विज्ञापन केवल रात में दिखाए जाने पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को लपेटे में ले लिया।

पढ़ें: अब बड़े परदे पर दिखेंगे अरविंद केजरीवाल, ट्रेलर तो आ गया रिलीज की तारीख तय
विज्ञापन

2 of 5
पहलाज निहलानी
दरअसल, हाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को गाइडलाइन जारी की थी कि कॉन्डोम के विज्ञापन केवल रात में दिखाए जाएं क्योंकि इससे  बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। अब इस मुद्दे पर पहलाज निहलानी ने कहा कि 'कॉन्डोम नहीं बल्कि पान मसाला लोगों को मार रहा है। बच्चे अगर कॉन्डम का विज्ञापन देखेंगे तो उनकी जान को कोई खतरा नहीं है लेकिन पान-मसाला और गुटखा के विज्ञापन जरूर हमारे देश के स्वास्थ्य को खराब कर देंगे।' इस मामले पर निहलानी ने अक्षय कुमार पर भी कमेंट कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पहलाज निहलानी
निहलानी ने कहा कि 'अक्षय की काफी साफ-सुथरी इमेज है। उन्हें समाज के एक बड़े वर्ग का हीरो माना जाता है तो आखिर क्यों वह एक पान मसाले के ब्रैंड का विज्ञापन करते हैं। इसी तरह गोविंदा और यहां तक कि पीयर्स बॉसनन भी पान मसाले का विज्ञापन करते हैं जिसके कारण कैंसर होता है। अगर यह नेशनल हेल्थ के लिए खराब नहीं है तो क्या है, कॉन्डम? स्मृति इरानी को बेहतर तरीके से इस पर ध्यान देना चाहिए।' 
  Use of Condoms helps Nation stay safe & in control of population. To ensure kids don't come in contact, #CondomAds not to run between 6am to 10pm. But then what about Pan Masala ads? They are serious hazard to health @smritiirani @JPNadda  @MIB_India — Pahlaj Nihalani (@NihalaniPahlaj) December 12, 2017

 

4 of 5
पहलाज निहलानी
उन्होंने आगे कहा कि शराब और पान मसाले के विज्ञापन प्रसारित करना गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। निहलानी ने कहा, 'कानून के मुताबिक सेंसर बोर्ड ऐसे विज्ञापनों को पास नहीं कर सकता है। इसलिए ऐसे प्रॉडक्ट्स का विज्ञापन प्रसारित करना गैर-कानूनी है। ऐसे विज्ञापनों में काम करने वाले ऐक्टर्स को भी यह समझना चाहिए कि वे गैर-कानूनी काम कर रहे हैं।'    @smritiirani madam, pan masala causes cancer. Its advertisement is rampant. It violates Cable &TV network act. Just like condom, it promotes unhealthy practice among kids and youth leading to epidemic of mouth cancers. Pls do something. @MIB_India @Ra_THORe @MoHFW_INDIA — Pankaj Chaturvedi (@pankajch37) December 12, 2017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PadMan
इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यही नहीं बॉलीवुड में भी लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें