फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के हनीमून की तस्वीर के साथ आया नवाजुद्दीन का बयान '...मैं फॉलोवन की पारी हूं'

Sat, 16 Dec 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपनी दमदार अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन भी विराट कोहली के कायल हैं तभी तो वह कोहली के शतकों की तारीफ करते हुए कह रहे हैंं कि तुम कोहली के शतक हो और मैं फॉलोवन की पारी। आगे की स्लाइड्स में जानिए आखिर नवाजुद्दीन ने किससे ऐसी बातें कहीं।

पढ़ें: Film Review: नवाजुद्दीन का 'मॉनसून शूटआउट', बेहतरीन...नो डाउट
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap
जैसा की आप जानते ही हैं कि अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन का एक खास रिश्ता है। नवाजुद्दीन के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अनुराग का अहम रोल भी है ऐसे में एक बार फिर से दोनों की जोड़ी साथ आ रही है जिसका दर्शकों को भी इंतजार है।
  Here is my another Item Number and this time as Bareily ke Presley from #Mukkabaaz#MushkilhaiApnaMeilPriye @anuragkashyap72 @ItsVineetSingh
This Meil is Ultimatehttps://t.co/hDrbdrsShU — Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) December 15, 2017


 
विज्ञापन

दरअसल, अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ‘मुक्काबाज’ का दूसरा गाना 'मुश्किल है अपना मेल प्रिये' जारी किया गया है। यह गाना उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है जिसे सुनील जोगी ने लिखा है और रचिता अरोड़ा ने कम्पोज किया है। गाने में नवाजुद्दीन एक शादी के बैंड में लीड सिंगर के तौर पर गाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर फिल्म 'देव डी' की याद आती है। फिल्म के गाने 'इमोशनल अत्याचार' में नवाजुद्दीन एक शादी के बैंड में सिंगर बने दिखाई दिए थे।

4 of 5
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
‘मुक्काबाज’ में मुक्केबाजों की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग बनारस और आस पास के इलाकों में हुई है। इसमें रविकिशन के अलावा कई ऐसे कलाकारों ने अभिनय किया है जो बनारस क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बता दें कि, अनुराग की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम रोल निभाया। उसके बाद ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘ और ‘रमन राघव’ में किरदार निभाया था। हाल ही में ‘मुक्केबाज’ का प्रीमियर मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया गया, जहां इसे काफी सराहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें