फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की उम्र में प्रिंस चार्ल्स को किस कर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका, अब बेटे को करेंगी लॉन्च

Tue, 25 Jul 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
फिल्म 'प्रेमरोग' की मनोरमा यानी पदमिनी कोल्हापुरे तो आपको याद ही होंगी। 16 की उम्र स्टार बनने वाली पदमिनी लंबे अर्से से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी हैं। हाल ही में उनके बेटे प्रियांक शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियांक बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, पदमिनी और उनके पति अपने बेटे के लिए फिल्म बना रहे हैं। जल्द ही फिल्म का अनाउंसमेंट होगा। प्रियंका फिलहाल लाइम लाइट से दूर रहते हैं। वो अक्सर फैमिली फंक्‍शन में देखे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
प्रियांक की मां पदमिनी एक्ट्रेस के साथ सिंगर भी रही हैं। पदमिनी तीन बहनों में दूसरे नंबर की थीं। पदमिनी की बड़ी बहन शिवांगी और छोटी बहन तेजस्विनी भी एक्ट्रेस हैं। बचपन में पदमिनी ने कई फिल्मों के गानों में कोरस के तौर पर गाया था।

4 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
पदमिनी ने अपने करियर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' से की थी। इस फिल्म में पदमिनी ने स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था और उनके काम को काफी सराहा गया था। इसके बाद पदमिनी ने फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में काम किया। 
विज्ञापन

5 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
पदमिनी की हिट फिल्मों में 'इंसाफ का तराजू', 'प्रेम रोग', 'जमाने को दिखाना है' और 'आहिस्ता-आहिस्ता' हैं। प्रेम रोग के समय पदमिनी की उम्र सिर्फ 16 साल थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्मों के अलावा पदमिनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहीं।
विज्ञापन

6 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे। इस दौरान एक फिल्म की शूटिंग पर पहुंचे। उस समय प्रिंस चार्ल्स यंग, सिंगल और बहुत पॉपुलर थे। सेट पर पदमिनी कोल्हापुरे भी मौजूद थीं। प्रिंस के आसपास काफी सिक्योरिटी थी। पदमिनी ने जैसे ही प्रिंस को देखा तो वो सिक्योरिटी तोड़ते हुए प्रिंस के पास पहुंच गईं और उनके गालों पर किस कर लिया। 
विज्ञापन

7 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
पदमिनी की इस हरकत ने हर किसी को चौंका दिया था। लोगों का कहना था कि एक लड़की और उभरती एक्ट्रेस का खुद से ये कदम उठाना ठीक नहीं था। पदमिनी को इस घटना के बाद काफी बुरा-भला सुनने को मिला था। इसके अलावा पदमिनी की शादी भी काफी चर्चा का विषय बन गई थी। 

8 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' के सेट पर पदमिनी की मुलाकात प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से हुई। प्रदीप को टूटू शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म के दौरान दोनों को प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन पदमिनी के पैरेंट्स इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए प्रदीप और पदमिनी ने घर से भाग कर 1986 में शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

9 of 9
पदमिनी कोल्हापुरे
अब पदमिनी अपने पति और बेटे प्रियांक के साथ मुंबई में रहती हैं। पदमिनी ने शादी के कई सालों बाद साल 2004 में मराठी फिल्म 'मंथन' और 'चिमनी पाखरा' से वापसी की थी। इस फिल्म के लिए पदमिनी को बेस्ट एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें