फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: राज कपूर ने इस एक्ट्रेस से बेटे ऋषि कपूर को पड़वाएं थे चाटें, अभिनेता का हो गया था गाल लाल

Sat, 18 Dec 2021 10:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर फैन क्लब - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर ने अपनी फिल्मों के जरिए हिन्दी सिनेमा को एक नई पहचान दी। राज कपूर को हिन्दी फिल्म का शो मैन कहा जाता है। अभिनेता होने के साथ-साथ राज कपूर ने बतौर निर्माता और निर्देशक भी काम किया। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दीं उनकी इन्ही फिल्मों में शामिल हैं ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म ‘प्रेमरोग’। इस फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मिनी की जोड़ी को बहुत पसंद किया। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसने वहां पर मौजूद हर किसी को हैरान कर दिया।

राज कपूर ने एक्ट्रेस से पड़वाएं थे चांटे

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर ने एक्ट्रेस से अपने बेटे ऋषि कपूर को आंठ चांटे पड़वाए थे। इस बात का खुलासा खुद पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक मीडिया बातचीत के दौरान किया था। अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया, ‘मुझे चिंटू(ऋषि कपूर) को चांटा मारना था और अक्सर ऐसा होता है कि जो मैंने चांटे का सीन दिया है उसे एक्शन के साथ ही बैठा लेते हैं। लेकिन राज अंकल को यह नहीं चाहिए था’।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर फैन क्लब - फोटो : Social Media
राज कपूर को चाहिए था सही शॉर्ट

पद्मिनी कोल्हापुरे ने ‘प्रेम रोग’ से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘मुझे राज अंकल ने कहा कि तुम उसे थप्पड़ मारो, मुझे एक यथार्थवादी शॉट चाहता हूं’। पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा, ‘ऋषि कपूर ने भी मुझसे आगे कहा आगे बढ़ो और मुझे चांटा मारो’। मैंने चांटा मारने के लिए हाथ उठाया और वो ऋषि के गाल तक पहुंचते-पहुंचते धीमा हो गया। राज अंकल ने मुझसे कहा, ‘मुझे इतने आराम से चांटा नहीं चाहिए’।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेम रोग - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सात से आठ लिए री-टेक

पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे इस किस्से के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस शॉट को पूरा करने के लिए हमें कम से कम सात से आठ री-टेक लेने पड़े। हर बार कुछ न कुछ ऐसा हो रहा था जो गलत जा रहा था। जब शॉट ठीक होता था तो कभी लाइट, तकनीनी खराबी हो जाती थी। जिसके बाद मुझे उन्हें सात से आठ चांटे मारने पड़े।

4 of 5
प्रेम रोग - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर का गाल हो गया था लाल

आज जब मैं सोचती हूं तो मुझे लगता है कि अगर ये थप्पड़ मुझे पड़े होते तो। पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा, ‘इस शॉट की वजह से ऋषि कपूर का गाल पूरा लाल हो गया था। हालांकि शॉट पूरा होने के बाद ऋषि कपूर ने मुझे कहा कि वो इस बात का बदला जरूर लेंगे। ये फिल्म 31 जुलाई 1982 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेम रोग - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ने की थी जबरदस्त कमाई

प्रेम रोग (1982) एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें ऋषि कपूर ने देव का किरदार निभाया था और प्रेम की कहानी पर आधारित फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे विधवा मनोरमा के किरदार में थी। देव उन्हें बेइंतहा प्यार करते थे। इस फिल्म को राजकपूर ने बनया था और इसकी पटकथा जैनेंद्र जैन और कामना चंद्रा ने लिखी है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था और इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें