फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने दिया था 'बोल्ड सीन', लंबे रेप सीन के बाद मिला था सबसे बड़ा सबक

Thu, 02 Nov 2017 07:20 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
पदमिनी कोल्हापुरे
15 साल की उम्र में बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस छोटी सी उम्र में ही पद्मिनी ने दर्शकों को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया था। इतना ही नहीं अपनी फिल्म 'इंसाफ का तराजू' के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे।
विज्ञापन

2 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरे
पद्मिनी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। लीड एक्ट्रेस के तौर पर पद्मिनी की पहली फिल्म 'इंसाफ का तराजू' थी। 80 के उस दशक में पद्मिनी अपने टैलेंट के बूते टॉप की हीरोइनों में शुमार हो गईं थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन में ही पद्मिनी पर अडल्ट एक्ट्रेस का ठप्पा लगने वाला था?

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद से ऐश्वर्या राय इस्तेमाल कर रहीं ये खास चीज, चुपचाप कर देती हैं ऑर्डर
विज्ञापन

3 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरे
इसकी वजह थी कुछ फिल्मों में उनके विवादित सीन। पद्मिनी को किसी भी तरह के रोल से कोई परहेज नहीं था और जो भी रोल उन्हें मिला उसमें पद्मिनी ने खुद को साबित किया। बचपन में ही उन्होंने फिल्म 'गहराई' में एक ऐसा न्यूड सीन दिया जिससे लोगों के होश ही उड़ गए। इस सीन की हर तरफ खूब चर्चा हुई।

पढ़ें- कभी सुपरस्टार थी ये एक्ट्रेस, अब इतना बदल गया रूप नहीं पहचान पाए फैंस

4 of 6
पदमिनी कोल्हापुरे
लेकिन इसका फिल्म को काफी फायदा हुआ और ये हिट रही। पद्मिनी को लगा कि इस तरह के सीन से उनके करियर ग्राफ और सक्सेस में इजाफा होगा और शायद इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी अगली फिल्म में एक लंबा रेप सीन किया। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसके बाद लोग उन्हें अडल्ट एक्ट्रेस का ठप्पा ही दे देंगे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: हिना खान ने 'सैनिटरी नैपकिन' के पैकेट का किया ऐसा इस्तेमाल, सोच भी नहीं सकते घरवाले
विज्ञापन

5 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरे
फिल्म थी 'इंसाफ का तराजू'। इस फिल्म में पद्मिनी के अलावा जीनत अमान और राज बब्बर थे। फिल्म में पद्मिनी ने नाबागिल लड़की का रोल मिला और राज बब्बर को उनका रेप करना होता है। ये रेप सीन तकरीबन 7-8 मिनट लंबा था। इतने लंबे रेप सीन की वजह से खूब विवाद हुआ और पद्मिनी की छवि पर भी काफी असर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरे
पद्मिनी कोल्हापुरे को लेकर लोगों के मन में धारणा बदल रही थी। जिस हीरोइन की एक्टिंग के वो दीवाने थे, वही लोग उन्हें अडल्ट एक्ट्रेस का तमगा देने लगे। पद्मिनी को जैसे ही इस बात का अहसास हुआ उन्होंने उस तरह के बोल्ड और रेप सींस से तौबा कर ली। उसके बाद फिर उन्होंने किसी फिल्म में उस तरह के सीन नहीं किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें