PADMAVATI
खबरों में था कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 300 से ज्यादा कांट-छांट किए जाने का सुझाव दिया है। जिसका खंडन करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को कहा कि बोर्ड ने केवल पांच ‘परिवर्तन’ करने को कहा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वे स्थिति के हल के लिए सेंसर बोर्ड द्वारा अपनाये गये ‘संतुलित रुख’ की सराहना करते हैं।
पढ़ें- सोनाली बेंद्रे ने इस तरह ऋतिक रोशन को किया विश, बताया- 'सबसे अच्छे बेबीसीटर'