दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों से सजी संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। मगर विवादों में फंसी इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आ रही है, जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : SELF
नियमों के मुताबिक रिलीज के कम से कम 68 दिनों के पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रसारण बोर्ड (CBFC) के सामने पेश करना होता है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने अबतक सर्टिफिकेट के लिए फिल्म पेश नहीं की है।
विज्ञापन
3 of 6
padmavati
इस बारे में CBFC के प्रवक्ता ने बिना किसी फिल्म का नाम लिए बताया कि कई बार कई फिल्मों का आवेदन प्रमाणन के लिए समय पर नहीं आता है, ऐसे में रिलीज को लेकर भ्रम पैदा होना लाजिमी है। फिल्म डायरेक्टर्स का ये रवैया CBFC को गैरजिम्मेदार बताने के लिए काफी होता है।
4 of 6
CBFC का कहना है कि, 'फिल्म को प्रमाणित करना एक मानवीय प्रक्रिया है, जिसमें कई बार नियमित समीक्षा प्रक्रिया के अलावा विशेषज्ञों की राय की आवश्यकता हो सकती है, जिसके लिए पर्याप्त समय चाहिए होता है। CBFC को एक वेंडिंग मशीन की तरह नहीं मानना चाहिए, जहां एक बटन प्रेस करने पर तुरंत प्रमाणपत्र बनाया जाता हो'।
विज्ञापन
5 of 6
'पद्मावती' फिल्म 1519 में सूफी कवि मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा रचित रानी 'पद्मावती' की कथा 'पद्मावत' से प्रेरित है। फिल्म में रानी 'पद्मावती' का किरदार दीपिका पादुकोण, उनके पति महारावल रतन सिंह के रूप में शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के समय से ही हिंदुवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, उनका मानना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने राजपूत रानी 'पद्मावती' का अलाउद्दीन खिलजी के साथ प्रेम दिखाकर चरित्र दोहन किया है।