फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' विवाद पर बोलीं ये एक्ट्रेस-जब महिलाओं से रेप होता है, बेचा जाता है...तब चुप्पी क्यों?

Thu, 23 Nov 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव हैदरी
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म को लेकर कई नेताओं और अभिनेताओं ने अपनी राय जाहिर की है। किसी ने फिल्म का समर्थन किया तो कोई इसके विरोध में खड़ा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
ताजा मामला बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का है। उन्होंने फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। अदिति ने कहा, मैं समझ नहीं पा रही हैं कि भारत एक देश के तौर पर किस दिशा में जा रहा है।

पढ़ें- करणी सेना का बड़ा बयान, 'पद्मावती विवाद' में पीएम मोदी को भी घसीटा
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति ने अपनी राय ट्विटर पर जाहिर की। उन्होंने कहा, 'लोगों को उस वक्त गुस्सा क्यों नहीं आता जब महिलाओं के साथ रेप होता है, उन्हें बेचा जाता है, उनसे हिंसा की जाती है, उन्हें गर्भ में ही मार दिया जाता है। मैं अपने देश से प्यार करती हूं, लेकिन अब यह मेरी समझ में नहीं आता।
  Why aren't people as angry and demanding change when women are raped, violated, sold, beaten, pimped, killed in the womb.
I don't get it.😐
I love my country, but I don't understand it anymore. I hope my country understands what it's becoming.
can I have my country back pl 🙏🏻 — Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) November 22, 2017

 

4 of 5
Padmavati
आपको बता दें कि इस फिल्म में अदिति अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। पढ़ें- राजस्थान के बाद एक और राज्य में बैन हुई 'पद्मावती', मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती
बता दें भंसाली को इस फिल्म के लिए कई संगठनों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. इन संगठनों का आरोप है कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें