फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के फैंस के लिए बुरी खबर, टल सकती है रिलीज डेट, अब 12 जनवरी का इंतजार!

Fri, 17 Nov 2017 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
विवादों में घिरी साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' के लिए बुरी खबर है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब अगले साल 12 जनवरी को रिलीज हो सकती है। दरअसल सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' अभी तक नहीं देखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'पद्मावती' के मेकर्स ने पिछले शुक्रवार को ही सेंसर बोर्ड के पास अपनी फिल्म भेजी है। नियमों के मुताबिक सेंसर बोर्ड फिल्म के क्लीयरेंस के लिए 60 दिनों तक का समय ले सकती है, ऐसे में 1 दिसंबर को रिलीज होने में संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दूसरी ओर राजपूत करणी सेना 'पद्मावती' के विरोध में अपना विरोध जारी रखी हुई है। सिनेमाघर जलाने, जान से मारने और हिंसा फैलाने की धमकी दी जा रही है। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी ने पद्मावती के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें रानी पद्मिनी की छवि को खराब करने के आरोप में फिल्म पर बैन लगाने की मांग है।

4 of 5
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट इस याचिका पर सोमवार 20 नवंबर को सुनवाई कर सकती है। हालांकि कोर्ट ने पहले इस मामले हस्ताक्षेप करने से इंकार कर चुका है। फिल्म के विरोध में राजपूताना समाज के अलावा राजनीति की कई बड़ी हस्तियां भी कूद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें, कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें