फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना की फेसबुक पर धमकी, 'पद्मावती देखने से पहले इंश्योरेंस करवा लेना'

Fri, 17 Nov 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में राजपूतों के एक संगठन ने फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट डाला है। होशंगाबाद जिले के राजपूत करणी सेना ने फेसबुक पर लिखा कि फिल्म 'पद्मावती' का टिकट लेने से पहले अपना बीमा जरुर करवा लें। राजपूतों की तलवार गर्दन गिनकर नहीं काटती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पद्मावती विवाद - फोटो : पद्मावती विवाद
पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि करणी सेना लोगों को जान से मारने की धमकी दे रही है। वहीं, गुरुवार को राजपूत करणी सेना के सदस्य महिपाल सिंह मकराणा ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि राजपूतों ने कभी नारियों पर हाथ नहीं उठाया लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह दीपिका की नाक काट देंगे।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं राजपूत करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने 1 दिसंबर को ‘भारत बंद’ की अपील की है। इससे पहले यूपी में राजपूत नेता ने निर्देशक संजय लीला भंसाली का सिर कलम करने पर 5 करोड़ के इनाम की घोषणा की थी। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद: सुनवाई को तैयार SC, विवादित सीन हटाने को दायर हुई थी याचिका
विज्ञापन

4 of 4
इससे पहले फिल्म 'पद्मावती' को लेकर उठा विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां एक वकील ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की मांग है कि फिल्म से उन आपत्तिजनक सीन्स को हटाया जाए जो बवाल की वजह बने हुए हैं। इस नई याचिका पर कब सुनवाई होगी, ये तो अभी तय नहीं है लेकिन कोर्ट ने कहा है कि इस पर विचार किया जाएगा कि सुनवाई जल्‍द हो या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें