बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पद्मावती' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ये फिल्म खबरों का हिस्सा बन ही जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
ताजा विवाद जय राजपूताना संघ नामक संगठन के चलते खड़ा हुआ है। इस संघ ने खुली धमकी दी है कि रिलीज होने से पहले पद्मावती उन्हें दिखाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वो फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे और सिनेमाघरों में किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी भी उनकी नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 6
जय राजपूताना संघ के मुखिया भंवर सिंह रेता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वो हिंदु धर्म का अपमान नहीं सहेंगे। फिल्म में भारतीय इतिहास के छेड़छाड़ और रानी पद्मावती का लूटेरे अलाउद्दीन खिलजी के साथ प्रेम संबंध दिखाए गए तो हम सिनेमा हॉल जला देंगे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जय राजपूताना संघ ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अपने धर्म और देश की संस्कृति के बचाव में उनके 2 लाख 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता तलवार से लेकर एके-47 तक चलाने में समर्थ है।
विज्ञापन
5 of 6
इसके पहले भी पद्मावती के ट्रेलर रिलीज के मौके पर ये विवाद सामने आ चुका है। राजपूताना संगठनों में फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान में बने सेट में तोड़फोड़ के साथ मारपीट जैसी घटना को भी अंजाम दिया था।
आपको बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को देशभर में रिलीज होगी। कुछ दिनों ही पहले ही देश की सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने का भरोसा दिलाया था।