फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में इस डिजाइनर के कपड़े पहनेंगी दीपिका, देखते रह जाएंगे रणवीर सिंह

Thu, 11 Jan 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की 'पदमावती' की शादी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में नेहा धूपिया के शो Vogue BFFs में दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपनी शादी से जुड़ी कई प्लानिंग फैंस के साथ शेयर की।

पढ़ें-'केदारनाथ' के मेकर्स से भिड़कर बुरे फंसे सुशांत सिंह राजपूत, अब चुकानी पड़ेगी कीमत
विज्ञापन

2 of 4
Deepika Padukone - फोटो : Instagram
हालांकि दीपिका पादुकोण का होने वाला राजकुमार कौन होगा ये तो दीपिका ने नहीं बताया लेकिन उनकी शादी का जोड़ा कौन डिजाइन करेगा, इस बात से पर्दा जरूर उठा दिया। दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो अपनी शादी का लहंगा मनीष मल्होत्रा से नहीं बल्कि सब्यसाची से डिजाइन करवाएंगी।
विज्ञापन

3 of 4
deepika padukone
बता दें कि दीपिका पादुकोण नेहा के शो में अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ पहुंची हुई थीं। नेहा के इस शो में दोनों बहनों ने खूब मस्ती की।हाल ही में दीपिका ने अपना जन्मदिन रणवीर सिंह और अपने परिवार के साथ मानाया था। जिसके बाद दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे लेकिन बाद में पता चला कि दीपिका रणवीर सिंह का बीमार दादी से मिलने उनके घर गई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें जल्द ही काफी विवाद झेलने के बाद दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें