फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: स्मृति ईरानी को लिखी चिट्ठी, मेवाड़ राजघराने ने प्रसून जोशी पर उठाए सवाल

Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने का सुझाव दिया है जिसके बाद रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया लेकिन फिल्म को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी के सवाल उठाने के बाद अब सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी निशाने पर आ गए हैं।

पढ़ें: सेंसर बोर्ड पर निहलानी ने उठाया सवाल, कहा- वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुई 'पद्मावती'
विज्ञापन

2 of 5
मेवाड़ के पूर्व राजघराने ने केंद्रीय सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को निशाना साधा है। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के प्रमुख महेंद्र सिंह मेवाड़ ने सेंसर बोर्ड पर उन्हें अंधेरे में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्मृति ईरानी को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह ने केंद्रीय प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। चिट्ठी में महेंद्र सिंह ने लिखा, 'सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी देने में जिस तरह से जल्दबाजी में कदम उठाए हैं, उससे बोर्ड की साख पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

4 of 5
PADMAVATI
चिट्ठी में आगे लिखा है, 'पहले 6 लोगों को फिल्म दिखाने की बात कही गई थी, लेकिन बोर्ड ने गैर जरूरी हड़बड़ाहट दिखाई और सिर्फ 3 लोगों को ही फिल्म का अवलोकन करवाया। बोर्ड ने इस रिव्यू के बाद यह माहौल बनाया कि जैसे इन 3 लोगों के पैनल ने फिल्म पर रजामंदी की मुहर लगा दी है, जबकि तथ्य इसके विपरीत हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पुत्र विश्वराज सिंह ने केंद्रीय सेंसर बोर्ड को लेटर भेजकर फिल्म को लेकर कुछ सवालों का जवाब मांगा था, लेकिन सेंसर ने उसे पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। बता दें कि फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर्स ने प्रस्तावित संशोधनों पर पूरी तरह से सहमति जताई है। सीबीएफसी के बयान के अनुसार, फिल्म की शुरुआत में एक संदेश चलाना होगा, जिसमें जौहर प्रथा को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाने का जिक्र करना होगा। इसके अलावा फिल्म के घूमर गाने में भी बदलाव करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें