फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रिप्ट चोरी के आरोप पर बोले 'पैडमैन' फिल्ममेकर,'अक्सर लोग मूर्खता पूर्ण बयान देते हैं'

Mon, 12 Feb 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
R Balki
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को रिलीज हुए महज 4 दिन बीते हैं। इस फिल्म ने अब तक 40 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के कुछ दिन बाद ही एक लेखक ने इस फिल्म में कुछ सीन्स चुराने का आरोप लगाया था जिस पर फिल्ममेकर ने करारा जवाब दिया हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
padman
फिल्म डायरेक्टर आर बाल्की ने इन आरोपों को सिरे खारिज किया है। उन्होंने कहा - 'यह बहुत की बेवकूफाना है। फिल्म रिलीज के बाद लोग ऐसे मूर्खता वाले बयान देते हैं। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनंथम की असल जिंदगी पर आधारित है। ऐसे में यह सवाल खड़ा करके क्या अरुणाचलम पर आरोप लगा रहे हैं? क्या उन्होंने अपनी जिंदगी के अंश उनकी स्क्रिप्ट से चुराए हैं?'
विज्ञापन

3 of 4
padman
आपको बता दें, फिल्म रिलीज होते ही लेखक रिपु दमन जायसवाल ने उनकी स्क्रिप्ट से 11 सीन चुराने का आरोप लगाया है। लेखक ने आरोप लगाते हुए कहा - 'उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट धर्मा प्रोडक्शन को दी थी लेकिन उस स्क्रिप्ट से सीन चुराकर फिल्म में डाल दिए गए हैं।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
R Balki
रिपु ने अक्षय कुमार के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। रिपु ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 9 फरवरी को रिलीज हुई थी और लगातार अपनी धाक जमाए हुए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें