फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टायलेट...' को लेकर बिल गेट्स ने की तारीफ तो अक्षय ने इस अंदाज में किया शुक्रिया

Thu, 21 Dec 2017 11:09 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar
फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की बिल गेट्स ने जमकर तारीफ की जिससे अक्षय कुमार काफी खुश हैं। हाल ही में 'पैडमैन' का गाना रिलीज करने के दौरान जब उनसे बिल गेट्स के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अलग ही अंदाज में उनका शुक्रिया अदा किया।

पढ़ें- पीरियड्स पर ट्विंकल खन्ना ने कही ये बात, लड़कों को जरूर जाननी चाहिए
विज्ञापन

2 of 4
Akshay Kumar
अक्षय ने कहा- 'जब उन्होंने मैसेज किया तो मैं स्टेज पर था और फोन निकालकर देखा तो बिल गेट्स का नाम शो हुआ। ये बहुत अच्छा है कि वहां बैठे लोग भी हमारी फिल्में देखते हैं। हमारे देश में और सुधार आना चाहिए। पहले हमारे देश में लोग 54 फीसदी लोग शौच के लिए बाहर जाते थे लेकिन अब ये प्रतिशत घटकर 34 फीसदी ही रह गया है।' बिल गेट्स ने लिखा था - 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा न्यूली मैरिड कपल पर आधारित एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है। जिसमें दर्शकों को भारत में स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों को दिखाया गया है।'

पढे़ं- 1 साल में ही सेलेब्रिटी बन गया तैमूर, पूरे बॉलीवुड ने छोटे नवाब को किया बर्थडे विश
विज्ञापन

3 of 4
akshay kumar - फोटो : bollywoodlife.com
इस मौके पर अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्विकल खन्ना भी मौजूद थी। इसी बीच जब एक पत्रकार ने उनसे लुक की तुलना अमेरिकन एक्टर जॉर्ज क्लूनी से करने पर उनका रिएक्शन मांगा तो अक्षय सरप्राइज हो गए। 

पढे़ं- B'Day SPL: छोटी उम्र की इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गोविंदा, तलाक होते होते बचा
विज्ञापन

4 of 4
Akshay Kumar
उन्होंने कहा - 'ये सुनने में बहुत अच्छा लगता है वो बहुत बड़े सेलेब्रिटी हैं। अगर लोग मुझे भारत का जॉर्ज क्लूनी कह रहे हैं तो ये अपने आप में बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है।' आपको बता दें अक्षय हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड के रेड कारपेट पर स्पॉट किए गए थे। जहां पर उनका लुक काफी इंप्रेसिव था। जिसे देखकर लोग उनकी तुलना अमेरिकी एक्टर जॉर्ज क्लूनी से करने लगे। 

पढे़ं- फिर मुश्किल में फंसे सलमान खान, दर्ज हुई FIR, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें