अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के टीजर ने रिलीज होते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गोल्ड का टीजर 2018 में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला बन गया है। दरअसल, टीजर को 24 घंटों में 15 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
2 of 4
'गोल्ड' आजाद भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने की कहानी है। भारत ने हॉकी में 1946 तक तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे लेकिन वह ब्रिटिश इंडिया के नाम दर्ज हैं। 1948 में आजाद भारत को पहला गोल्ड मेडल हॉकी में ही मिला था, जिसे दिलाने का काम फिल्म में अक्षय करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
3 of 4
अक्षय कुमार फिल्म में हॉकी कोच की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म ब्रिटिश इंडिया की कहानी है। टीजर में अक्षय कई जगह धोती और कुर्ते में भी दिख रहे हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे।
'एक्सेल एंटरटेनमेंट', 'रितेश सिधवानी' और 'फरहान अख्तर' के साथ अक्षय कुमार की यह पहली फिल्म होगी। रीमा कागती फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। रीमा इससे पहले आमिर के साथ 'तलाश' कर चुकी हैं। गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। फिलहाल, अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।