संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों के बीच आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर करणी सेना शुरुआत से ही विरोध कर रही थी। फिल्म का विरोध करने वाले और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अमू की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूरजपाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर ट्विटर पर यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरु कर दिया है।