फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना पर भड़की ये एक्ट्रेस, बोलीं 'धमकी देने वाले खुलेआम कैसे घूम रहे'

Sat, 20 Jan 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पद्मावत फिल्म
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को रोकने के लिए तमाम कोशिशें की गईं। फिल्म पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई लेकिन कोर्ट ने फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के फैसले पर पूरे बॉलीवुड ने खुशी जताई वहीं एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शबाना आजमी ने कहा है कि, 'दीपिका को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक बार जब इस फिल्म और इससे जुड़े कलाकारों का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी तो यह विवाद खुद ही खत्म हो जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
shabana azmi
शबाना आजमी ने ट्विटर कर करणी सेना और राजपूत संगठनों के खिलाफ गुस्सा निकाला। उन्होंने लिखा कि, 'मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हूं लेकिन अनसुलझा मुद्दा यह है कि जिन लोगों ने दीपिका पादुकोण के सिर पर इनाम रखा और उसे जिंदा जलाने की सार्वजनिक रूप से धमकी दी। वह बिना दंड के खुलेआम घूम रहे हैं। जब राज्य आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा केवल तभी न्याय होता दिखेगा।'
 

 

4 of 5
padmaavat
दरअसल, फिल्म 'पद्मावत' को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद राजपूत करणी सेना के एक सदस्य ने दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी थी। करणी सेना के नेता महिपाल सिंह मकराना ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर बॉलीवुड फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया और दीपिका पादुकोण अपनी भड़काऊ बातों से भावनाओं को भड़काना बंद नहीं करती हैं तो महाकाव्य रामायण में जिस तरह सूर्पणखा की नाक काट दी गई थी, उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat
विरोध के बाद फिल्म में कई बदलाव करने पड़े। फिल्म के टाइटल तो बदला ही गया साथ ही 'घूमर' गाने में दीपिका की कमर को छिपाने के लिए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें