फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसा के बाद फरहान अख्तर का ‘गलत बयान’ वायरल, आखिरकार खुद सामने आकर दी सफाई

Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान हुई एक झड़प ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। हिंसा में चंदन गुप्ता नामक एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक झूठी सूचनाएं फैलाई गई। इसकी चपेट से बॉलीवुड भी बच नहीं पाया।
विज्ञापन

2 of 4
बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर के नाम से सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें पूरे हादसे को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही थी। दरअसल एक यूजर ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। इस स्क्रीनशॉट में फरहान अख्तर की फोटो बनी हुई है और एक बयान लिखा हुआ है। बयान में लिखा है- ’26 जनवरी को जुमा था, क्या हिंदुओं को उस दिन मुस्लिम बाहुल्य इलाके से तिरंगा यात्रा निकालने और वंदेमातरम के नारे लगाने से नहीं बचना चाहिए था।’
विज्ञापन

3 of 4
इस ट्वीट से परेशान फरहान अख्तर ने ट्विटर इंडिया से शिकायत की है। फरहान अख्तर का कहना है कि ट्वीट में उनके नाम से वह बयान लिख कर वायरल किया जा रहा है जिसे कभी उन्होंने दिया ही नहीं है। फरहान ने ट्वीट्स वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस और फॉलोवर्स से भी निवेदन किया कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
फरहान अख्तर की शिकायत के बाद ट्वीट करने वाले यूजर ने उसे डिलीट कर लिया है। फरहान अख्तर ने अपने फैंस के लिए भी एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में फरहान ने लिखा- आप लोग सोशल मीडिया पर दिखी किसी भी खबर पर कोई धारणा बनाने में खूब सतर्कता बरतें। कुछ असामाजिक तत्व जी जान से नफरत फैलाने में लगे हुए हैं। आप सावधान रहें और किसी भी खबर पर अपनी राय बनाने से पहले या प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी रिसर्च जरूर कर लें।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें