फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबी दोस्त ने भंसाली के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, 'पद्मावत विवाद' के चलते हो गया ये हाल

Sat, 13 Jan 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संजय लीला भंसाली
भले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार हो लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अभी भी उन्हें करणी सेना की ओर से फिल्म बैन और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों का भंसाली पर बुरा असर पड़ा है और वो डिप्रेशन में चले गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
संजय लीला भंसाली
इस बात का खुलासा भंसाली के करीबी दोस्त और फेमस जर्नलिस्ट सुभाष के झा ने किया है। बॉलीवुड हंगामा से बात करने के दौरान उन्होंने कहा, 'भंसाली को उस जुर्म की सजा मिल रही है जो उन्होंने किया ही नहीं। संजय ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। वो ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।'

पढ़ें- Bigg Boss 11: शिल्पा से रात में नाचने को बोले विकास-पुनीश, बोलीं- 'ऐसा लग रहा मैं तुम्हारी...'
विज्ञापन

3 of 7
पद्मावत
सुभाष ने आगे कहा, 'संजय को एक आरोपी समझा जा रहा है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यहां लोंगों कानून समझने की जरूरत है। क्योंकि इस देश में डायरेक्टर को फिल्म बनाना इतना महंगा पड़ा कि उसकी सेहत तक खराब हो गई।'

पढ़ें- Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित

4 of 7
पद्मावत
उन्होंने कहा, 'इस कॉन्ट्रोवर्सी ने संजय को बुरी तरह तोड़ दिया। कुछ महीनों से वो ठीक से सो तक नहीं पाए हैं। उन्होंने फिर से चेन स्मोकिंग शुरू कर दी है। उसने मुझसे कहा- कुछ महीनों से मेरे साथ सिर्फ लता जी के गाने और सिगरेट चल रही हैं। मैं शांत रहना चाहता हूं।'
विज्ञापन

5 of 7
संजय लीला भंसाली
सुभाष झा ने आगे कहते हैं, 'संजय को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने अपना सेल फोन बंद कर दिया। इसके बाद घर के नंबर पर फोन आया। यहां उनकी मां के साथ भी बदतमीजी की गई। संजय डरे हुए हैं। वो अपनी मां की सुरक्षा चाहते हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
संजय लीला भंसाली
'उन्होंने अपने घर पर न्यूज चैनल देखना बंद कर दिया। उसके घर पर कितनी बार हमला हुआ। उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया। वो पूरा समय अपनी मां के साथ ही रहता है। उसने तो फिल्म को लेकर लड़ने का मन भी बदल दिया था। लेकिन अब ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजय लीला भंसाली
सुभाष झा ने ये भी बताया कि 25 जनवरी को फिल्म रिलीज करने का फैसला भंसाली का नहीं बल्कि प्रोड्यूसर Viacom 18 Motion Pictures का है। भंसाली चाहते थे कि उनकी फिल्म उन राज्यों में भी रिलीज हो जहां इसे बैन किया गया है। बता दें कि ये फिल्म राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बैन कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें