फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3D आइमैक्स में रिलीज पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'पद्मावत', अब कमाई में बनाया रिकॉर्ड

Wed, 31 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आइमैक्स 3D में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म 'पद्मावत' ने भारत के 12 आइमैक्स थियेटरों से शुरुआती दिनों में ही धमाल मचा दिया। पहले सप्ताह के अंत तक 3D आइमैक्स के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 4,61,000 डॉलर यानि 29 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। आईएमएक्स कॉरपोरेशन और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने बयान जारी कर फिल्म की कमाई की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 4
आइमैक्स एंटरटेनमेंट के सीईओ ग्रैग फोस्टर ने कहा है कि भारत में आइमैक्स बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन काबिले तारीफ है। यह स्थानीय दर्शकों के बीच भारत की सबसे बड़ी फिल्मों को अल्ट्रा-इमर्सिव प्रारूप में दिखाए जाने की बढ़ती मांग को भी दर्शाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने कहा कि वह भारत में और वैश्विक नेटवर्क पर फिल्म की लगातार सफलता के लिए काफी उत्साहित हैं। वह आगे भी इस तरह के फिल्मों का प्रदर्शन चाहते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी के महाकाव्य 'पद्मावत' पर आधारित फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 146 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें