फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब #MeToo पर बोली 'पद्मावत' की ये एक्ट्रेस, बताया 'काम के बदले मेरे सामने रख दी थी ये शर्त'

Sat, 22 Dec 2018 05:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aditi Rao Hydari
बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाला मीटू अभियान एक बार फिर चर्चा में है। बीते कुछ महीनों पहले कई बड़े एक्टर्स इसकी चपेट में आए थे जिसमें नाना पाटेकर और आलोक नाथ जैसे दो बड़े नाम शामिल थे, लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी अपने मीटू पर अपनी स्टोरी साझा की है। गौरतलब है कि अदिति को साल की शुरुआत में आई विवादित फिल्म पद्मावत में अहम रोल में देखा गया था।
विज्ञापन

2 of 5
aditi rao and rajkumar rao
दरअसल, एक कॉन्क्लेव में बोलते हुए हैदरी ने खुद की जिंदगी से जुड़ा बड़ा अहम मुद्दा छेड़ा। उन्होंने बताया कि 'मेरे फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने की उम्मीद तब खत्म सी हो गई थी जब मैंने उनकी डिमांड से पैर पीछे खींच लिए थे। उन्होंने एक वाकया शेयर करते हुए बताया कि वह न्यूकमर थीं और उनके सामने विकल्प रखे गए थे कि या तो मानो या फिर जाओ, ऐसे में अदिति ने वहां से जाना मुनासिब समझा और काम मिलने की उम्मीद छोड़ दी।  लेकिन उनकी जान पहचान की वजह से आठ महीने बाद उन्हें काम मिल गया।
विज्ञापन

3 of 5
aditi rao and rajkumar rao
अदिती ने सेक्सुल हैरासमेंट पीड़िताओं को सलाह दी कि उन्हें उनकी स्टोरी बयां करने का हौसला और समय देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले अदिति राव कास्टिंग काउच पर भी बहुत जोरों का बोल चुकी हैं। उस दौरान अदिति ने यह कहकर सुर्खियां बंटोरी थी कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे लोग हैं जो कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करके मीटू का ज्ञान दे रहे हैं। 

4 of 5
aditi rao hydari - फोटो : instagram
अगर अदिति के वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड में उन्हें चुनिंदा फिल्मों में ही देखा गया है। लेकिन बीते शुक्रवार अदिति की तेलुगू फिल्म 'अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच' रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree and Nana
बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले फिल्म आशिक बनाया आपने की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर देशभर में तहलका मचा दिया था। इसके बाद से एक-एक कर एक्ट्रेस खुद के साथ हुए अत्याचार का खुलासा करने लगी थीं जिसमें बॉलीवुड में संस्कारी बाबू जी कहे जाने वाले एक्टर आलोक नाथ का नाम भी सामने आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें