ओटीटी प्लेटफार्म का अपना खुद का कोई दृष्टिकोण नहीं रहा गया, जिसमे उसकी एक अलग पहचान बन सके। अगर किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर कोई क्राइम शो चल रहा अच्छा चल रहा तो दूसरे ओटीटी प्लेटफार्म वालों की नजर यही होती है कि उसी तरह का शो लाया जाय। ठीक उसी तरह से जब टेलीविजन पर पहली बार 'क्राइम पेट्रोल' जैसा क्राइम शो शुरू हुआ तो सभी चैनल ने उसी तरह के शो शुरू कर दिए। अमेजन प्राइम वीडियो पर 'मिर्जापुर' हिट हुआ, सभी ओटीटी प्लेटफार्म उसी तरह के शो बनाने लगे। अब इस दौड़ में जियो स्टूडियोज भी कूद पड़ा है। और, इसे बनाने वाले भी वही हैं जो पहले दूसरे ओटीटी पर इसी तरह का माल बेच चुके हैं।