फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera Teaser: ट्रेलर से दो दिन पहले रिलीज हुआ 'शमशेरा' का टीजर, डाकू के किरदार में नजर आए रणबीर कपूर

Wed, 22 Jun 2022 12:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर और वाणी कपूर की आगामी फिल्म 'शमशेरा' का टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से ठीक दो दिन पहले टीजर जारी किया गया है। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होगा। टीजर में बीहड़ और रेतीला इलाका नजर आ रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर डाकुओं की टोली के साथ घुड़सवारी करते नजर आ रहे है। टीजर देखकर लग रहा है कि यह एक शानदार फिल्म होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त का लुक खौफनाक
टीजर में संजय दत्त का रोल काफी खौफनाक लग रहा है। उनकी कदमों की चाप के साथ बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है, 'सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई न रोक पाएगा इसे, जब उठे यह बनके सवेरा, 'कर्म से डकैत धर्म से आजाद'।
विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
आजादी से पहले की कहानी
फिल्म 'शमशेरा' की कहानी में कुछ-कुछ पुरानी फिल्मों की झलक है। इसमें रणबीर कपूर उत्तर भारत के एक ऐसे बागी के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो गरीबों की मदद करने के लिए अमीरों को लूटता है। फिलहाल इसमें सबसे जरूरी सेगमेंट यह भी है कि 'शमशेरा' अंग्रेजों की फौज का सामना करता है। फिल्म में आजादी से पहले की इस कहानी को दर्शाया जाएगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'शमशेरा' एक मेगा बजट फिल्म है और इससे अभिनेता सहित मेकर्स को भी काफी उम्मीदे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'शमशेरा' के  राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं, ऐसे में यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम पर देखी जा सकेगी। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों और मेकर्स की उम्मीदों पर यह फिल्म कितनी खरी उतरती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें