फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज, अक्षय से माधुरी दीक्षित तक ओटीटी पर बिखेरेंगे जलवा

Mon, 03 Oct 2022 02:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी पर फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है और अक्टूबर के पहले हफ्ते में ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित की फिल्में इसके अलावा साउथ की फिल्म कार्तिकेय 2 भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। वहीं हॉलीवुड की कई फिल्में और सीरीज भी ओटीटी पर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्में और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 जी 5 पर पांच अक्टूबर को स्ट्रीम की जा रही है। इस फिल्म में साउथ में तो धमाकेदार कमाई की थी, साथ  ही कई हिंदी फिल्मों को भी पछाड़ दिया था। जी5 पर फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म रक्षा बंधन सिनेमाघरों में रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब रक्षा बंधन 5 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है।

4 of 6
माजा मा - फोटो : सोशल मीडिया
मजा मा
माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म मजा मा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। माधुरी की यह पहली ओटीटी फिल्म है। मजा में गजराज राव, रजित कपूर, बरखा सिंह, ऋत्विक भौमिक, सिमोन सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, निनाद कामत और शीबा चड्ढा अहम किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
एक्सपोज्ड - फोटो : सोशल मीडिया
एक्सपोज्ड
एक्सपोज्ड एक तेलुगू वेब सीरीज है। ये 6 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रे
प्रे एक साइ-फाइ थ्रिलर फिल्म है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रे अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम होगी। यह प्रिडेटर सीरीज की फिल्म का सीक्वल है। ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें