पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोन्नियिन सेल्वम
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वम' 500 करोड़ के बिग बजट में तैयार हुई है, जिसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे नजर आए हैं। चोल साम्राज्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म की कमाई भी धांसू हो रही है। इस फिल्म ने 36.5 करोड़ की धांसू ओपनिंग की थी। वहीं, वीकएंड तक इस फिल्म ने लगभग 110.3 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 230 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर डाला है।