फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: ‘आर्या’ से लेकर ‘द ऑफिस’ तक, विदेशी शोज की रीमेक हैं भारत की ये टॉप वेब सीरीज

Fri, 19 Nov 2021 01:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
आर्या, द ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से बड़ा बदलाव आ रहा है। एक समय था जब दर्शक थिएटर में बैठकर फिल्में देखना पसंद करते थे लेकिन अब भारत में एंटरटेनमेंट की दुनिया में वेब सीरीज ने अपनी खास जगह बना ली है। अब दर्शक वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, जिसमें कुछ एपिसोड में ही एक मजेदार कहानी को बताया जाता है और सस्पेंस के साथ कहानी का अंत भी होता है। इतना ही नहीं, फिर दर्शक वेब सीरीज के अगले पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार करते हुए भी नजर आते हैं।
 
वेब सीरीज की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से अब बड़े-बड़े स्टार्स भी इनका हिस्सा बन रहे हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत में कई ऐसी वेब सीरीज बनी हैं, जो इंटरनेशनल शोज से अडॉप्ट की गई है। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन की हिट वेब सीरीज ‘आर्या’ तक शामिल है। तो आइए आपको उन पांच वेब सीरीज के नाम बताते हैं, जिनका कंटेंट विदेशी शोज से लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
आर्या वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
आर्या
2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘आर्या’ से सुष्मिता सेन ने अपनी डिजिटल पारी शुरू की थी। ये वेब सीरीज फेमस डच ड्रामा शो ‘पेनोजा’ पर आधारित है। सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज की पूरी कहानी मां और ड्रग्स के बिजनेस के आसपास की घूमती हुई नजर आई है। इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल जस्टिस
विक्रांत मैसी और पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है, जो अब तक की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में एक कैब ड्राइवर की कहानी है, जिस पर हत्या का झूठा आरोप है। वकील की भूमिका में पंकज त्रिपाठी सच का पता लगाते हैं। ये वेब सीरीज अमेरिकी शो पर आधारित है, जिसका नाम भी ‘क्रिमिनल जस्टिस’ है।

4 of 6
हॉस्टेजेस - फोटो : सोशल मीडिया
हॉस्टेजेस
'हॉस्टेजेस' वेब सीरीज हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई, जिसकी कहानी राजनीति और क्राइम पर आधारित है। इस कहानी में रोनित रॉय, दिव्या दत्ता, डिनो मोरिया जैसे कई शानदार कलाकार नजर आए हैं। ये इजरायली सीरीज पर आधारित पर है, जिसका नाम भी 'हॉस्टेजेस' ही है।
विज्ञापन

5 of 6
द ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
द ऑफिस
‘द ऑफिस’ वेब सीरीज भारतीय दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है क्योंकि इस वेब सीरीज को देखते समय दर्शकों को खूब हंसने के लिए मिलता है। ये सीरीज यूके के वेब शो ‘द ऑफिस’ की रीमेक है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। इस वेब सीरीज में एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की कहानी दिखाई गई है, जो काम के दौरान मजेदार चीजें करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आउट ऑफ लव - फोटो : सोशल मीडिया
आउट ऑफ लव
‘आउट ऑफ लव’ वेब सीरीज के दो सीजन रिलीज हो गए हैं, जिसमें रसिका दुग्गल और पूरब कोहली अहम किरदार में हैं। ये ब्रिटिश रोमांटिक और थ्रिलर सीरीज ‘डॉक्टर फॉस्टर’ पर आधारित है। इस वेब सीरीज के दोनों पार्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और अब तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें