फिल्म पंगा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार- जया निगम
फिल्म- पंगा (2020)
इस फिल्म में कंगना रनौत एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका ने नजर आईं। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित इस फिल्म में कंगना का जुझारू अवतार ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अदाकारी के साथ साथ अपने कबड्डी के दांव पेंच के जरिए कंगना ने खूब वाह वाही बटोरी। कंगना के अलावा फिल्म में ऋचा चड्डा, जस्सी गिल, नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस और लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। हॉटस्टार पर यह फिल्म घर बैठे देखी जा सकती है।