'स्त्री'
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री' (2018)
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल के ग्रामीण इलाके चंदेरी में हुई। इस फिल्म में ग्रामीण इलाके में दीवारों पर लिखा बताया गया है, 'ओ स्त्री कल आना' अंत में एक महिला के पैर दिखाए गए हैं। यह फिल्म दरअसल एक असली वाकये पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव विकी नाम के एक दर्जी की भूमिका में हैं। कस्बे में एक स्त्री की कहानी फैल जाती है। कहा जाता है कि ये एक चुडैल है, जो चार दिन के हिंदू त्योहार में आती है और रात में मर्दों को फंसा कर उनका शिकार करती है और उड़ा ले जाती है। वहीं मर्दों के लिए उससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि कि अपने घर की दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखवा लें। इस फिल्म का डायलॉग, 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है' काफी फेमस हुआ। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम पर देखा जा सकता है।