फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: राजश्री की इन 10 फिल्मों में हैं जीवन के सारे सबक, दोस्ती से लेकर प्यार और माता-पिता के सम्मान की कहानियां

Wed, 11 May 2022 12:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजश्री की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1947 में राजश्री प्रोडक्शंस ने मुंबई में अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। तब से इस प्रोडक्शन हाउस ने कई सफल और लोकप्रिय फिल्में बनाई हैं। राजश्री प्रोडक्शन खासतौर से पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इस प्रोडक्शन हाउस की दस फिल्में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर देख सकते हैं। इनमें प्यार, दोस्ती, रिश्ते और परिवार के हर पहलू को बारीकी से दर्शाया गया है।
विज्ञापन

2 of 11
दोस्ती - फोटो : सोशल मीडिया
'दोस्ती'  (1964)
यह फिल्म 1964 में रिलीज हुई। पूरी फिल्म दो दोस्तों के इर्द-गिर्द चलती है। यह किरदार सुधीर कुमार और सुशील कुमार ने अदा किए। फिल्म में एक दोस्त दृष्टिहीन और दूसरा दिव्यांग दिखाया गया है। 1964 में यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई और टॉप 10 लिस्ट में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने चौथे मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई और 12वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में 6 पुरस्कार प्राप्त किए। फिल्म के साथ-साथ इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस फिल्म को यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
उपहार - फोटो : सोशल मीडिया
'उपहार' (1971)
यह फिल्म वर्ष 1971 में रिलीज हुई। इसमें स्वरूप दत्त, कामिनी कौशल और जया भादुड़ी नजर आईं। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के तहत 45वें अकादमी पुरस्कारों में प्रवेश किया, लेकिन दुर्भाग्य से इसे नहीं चुना गया। आप अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

4 of 11
चितचोर - फोटो : सोशल मीडिया
'चितचोर' (1976 )
वर्ष 1976 में रिलीज हुई यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो सुबोध घोष की एक बंगाली कहानी, 'चित्ताचोर' पर आधारित है। इस फिल्म में अमोल पालेकर और जरीना वहाब ने मुख्य किरदार निभाए हैं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर भी हिट रही थी। इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते। इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
saransh
'सारांश' (1984) 
यह 1984 में आई हिंदी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया। इस फिल्म में अनुपम खेर और रोहिणी हट्टंगड़ी, मदन जैन, निलू फूले, सुहास भालेकर और सोनी राजदान ने मु्ख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म एक ऐसे मराठी जोड़े के जीवन पर आधारित है, जिसे न्यूयॉर्क में अपने इकलौते बेटे की मौत के बारे में पता चलता है। इस फिल्म के जरिए अनुपम खेर ने स्क्रीन डेब्यू किया। यह फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है। इसके अलावा अमेजन प्राइम पर भी मौजूद है।
 
विज्ञापन

6 of 11
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया
मैंने प्यार किया (1989)
राजश्री प्रोडक्शन की इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में सलमान खान ने मुख्य किरदार निभाया है। उनके अपोजिट भाग्यश्री हैं। 1989 में आई यह फिल्म बचपन के दो दोस्तों की कहानी है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वो शादी करते हैं। रिलीज के बाद इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। इसे दस सफल हिंदी फिल्मों में शुमार किया गया था। इस फिल्म ने प्यार और दोस्ती को अलग तरीके से दिखाया। फिल्म के डायलॉग्स और गाने भी काफी पसंद किए गए। युवाओं के बीच इस फिल्म का काफी क्रेज रहा। इस फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे सात फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। ओटीटी मंच अमेजन प्राइम और जी5 पर यह फिल्म देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 11
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन (1994)
यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई। इस म्यूजिकल-कॉमेडी फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने मुख्य किरदार अदा किया। इस फिल्म को देखते हुए महसूस होता है, जैसे किसी की शादी की वीडियो फिल्म देख रहे हैं। फिल्म को देखते हुए दर्शक इससे व्यक्तिगत जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। फिल्म की कहानी भारतीय शादियों, रिवाजों और पारिवारिक लगाव के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को आज भी सपरिवार बैठकर देखा जा सकता है, आपको जरा भी बोरियत महसूस नहीं होगी। इसे जी5, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
 

8 of 11
HUM SATH SATH HAIN
हम साथ साथ हैं (1999)
यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है, जिसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी, सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, मोहनीश बहल और तब्बू जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग से इस फिल्म में जान फूंक दी है। एक संयुक्त परिवार में लोगों को जो खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं उन्हें इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें तीन बेटे हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और 1999 में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
 

9 of 11
विवाह - फोटो : सोशल मीडिया
विवाह (2006)
वर्ष 2006 में आई यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों की जोड़ी की सगाई से लेकर शादी तक की यात्रा को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म को उस साल जबरदस्त सफलता मिली। यह इकलौती ऐसी फिल्म थी, जो सिनेमा के साथ-साथ इंटरनेट पर भी एक साथ रिलीज हुई। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
 

10 of 11
asd
'बाबुल' (2006)
वर्ष 2006 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, रानी मुखर्जी और जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका अदा की। रवि चोपड़ा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। इसे एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
प्रेम रतन धन पायो - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रेम रतन धन पायो' (2015)
यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी है एक राजघराने और उसके टूटे परिवार पर आधारित है। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया। बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया।  इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें