डैनी बॉयल
- फोटो : फाइल
हाल ही में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट की तरफ से डैनी ने एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जिसमें फिल्म 'एके वर्सेज एके' के मुख्य कलाकार अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के साथ इस फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी शामिल हुए। इस ऑनलाइन बातचीत में डैनी ने अनिल की बहुत तारीफ की। डैनी ने कहा, 'अनिल, यह फिल्म सभी स्तरों पर एक सफल फिल्म है। इस फिल्म की विचारधारा कुछ ऐसी है जिसे हर कोई ठीक से बना नहीं सकता। लेकिन, यहां इस पर बहुत अच्छे से काम हुआ है।'