पिछले 10 साल में ऑस्कर में भेजी गई फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया
देश में बनने वाली अलग अलग भाषाओं की फिल्मों को बनाने वालों की देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग संस्थाएं हैं। इन सारी संस्थाओं को मिलाकर बनी एक संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया बरसों से अस्तित्व में हैं। पूरे साल ये फेडरेशन क्या करती है किसी को नहीं पता। भारतीय सिनेमा के उत्थान में इसका अब कितना योगदान है, सिनेमा पर बहस, चर्चा, सिनेमा के पुरस्कारों में ये संस्था कितना शामिल होती है, इस पर भी कहीं कोई खबर नहीं आती। बस ऑस्कर पुरस्कारों के लिए देश की आधिकारिक प्रविष्टि भेजने से ऐन पहले इसका नाम चर्चा में आता है।