मरक्कर, जय भीम
- फोटो : insta/jaibhimmovie-marakkar_arabikadalinde_simham
इन दो भारतीय फिल्मों को किया गया ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट-
इस बार के ऑस्कर में भारतीय फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में भी साउथ सिनेमा ने बाजी मारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की ओर से दी गई फिल्मों में से बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी लिस्ट में फिल्मों दो भारतीय फिल्मों को शामिल किया गया है। अकादमी पुरस्कार के लिए पात्र 276 फिल्मों की लिस्ट में मोहन लाल स्टारर एक्शन-एडवेंचर फिल्म मरक्कर और सूर्या स्टारर तमिल फिल्म जयभीम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन दोनों फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। जहां मरक्कार की कहानी नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कार के जीवन पर आधारित है। तो वहीं एक्टर सूर्या की फिल्म जयभीम में आदिवासी लोगों के हक की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित थी।