इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा हो गई है। फिल्म जोकर को सबसे ज़्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। जोकर को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के साथ-साथ आठ अन्य नामांकन भी मिले हैं। द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। ब्रिटेन की सिंथिया एरिवो, एंथनी हॉपकिंस, जोनाथन प्राइस, फ़्लोरेंस प्यू सभी एक्टिंग अवार्ड्स के लिए नामांकित हुए हैं।