फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश के साथ VIDEO में नजर आईं लड़की की अश्लील PHOTOS वायरल, जानिए पूरा सच

Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर किसी पहचान की मोहताज नहीं। मगर उनके वायरल वीडियो में साथ नजर आईं को-एक्ट्रेस जिप्सा बेगम दूसरे वजहों से चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस जिप्सा बेगम की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें ऑनलाइन लीक कर दिया गया था। इसकी जानकारी खुद जिप्सा ने फेसबुक में एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने इस घिनौने काम को अंजाम देने वालों और फोटोज को शेयर करने वालों के खिलाफ पुलिस केस कराने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 4
जिप्सा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मैं साइबरक्राइम की पहली पीड़ित नहीं हूं। मैं विवादों से कभी परेशान नहीं होती। मेरा अपना व्यक्तित्व है। मैं ऐसा करने वाले उस व्यक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि आपको मेरे फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अपनी हताशा मुझ जैसे आमलोगों पर नहीं निकालना चाहिए। जो लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं उनके लिए चेतावनी है।
विज्ञापन

4 of 4
इसके पहले प्रिया प्रकाश वारियर भी मुश्किलों में फंस चुकीं हैं। मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक गाने को लेकर उनके और निर्देशक उमर अब्दुल वहाब के खिलाफ तेलंगाना और महाराष्ट्र में FIR दर्ज कराई गई थी। हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ दर्ज सभी FIR पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें