फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं को Twitter पर अचानक क्यों फॉलो करने लगे अमिताभ, उठने लगे ऐसे सवाल

Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक बार फिर से कांग्रेस प्रेम जाग रहा है। ये हम नहीं बल्कि पिछले कई दिनों से जारी उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी कह रही है। अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी में उनकी अचानक जगी दिलचस्पी को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस  पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया, फिर पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी को इस महीने से फॉलो करना शुरू किया। हाल ही में उन्होंने मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी शकील अहमद, संजय निरूपम और रणदीप सुरजेवाला को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 4
कांग्रेस के प्रति अचानक जगे उनके प्रेम से खुद कांग्रेस पार्टी भी हैरत में है। बच्चन अब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, लेफ्ट के सीताराम येचुरी, नेकां के उमर अब्दुल्ला, राकांपा के सुप्रिया सुले और आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को भी फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ का इस कदर कांग्रेस नेताओं को फॉलो करना इसलिए भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहा है क्योंकि वो कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं। अपने खास दोस्त और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने न सिर्फ राजनीति ज्वॉइन की थी बल्कि 1984 में इलाहाबाद से चुनाव भी जीता था। बाद में घोटालों में नाम आने से आहत होकर उन्होंने राजनीति से ही नौबा कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें