शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म जर्सी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह तेलुगु की सुपरहिट फिल्म की रीमेक है, जो इसी नाम से बनी थी। शाहिद की फिल्म को गौतम तिन्नूरी ने निर्देशित किया है, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म को भी निर्देशित किया था। ऐसे में इस फिल्म से भी मेकर्स और शाहिद को काफी उम्मीदें हैं। सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और अब इसी बीच ओरिजिनल जर्सी के तेलुगू स्टार नामेस नानी ने भी ट्विटर पर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का रिव्यू दिया है। उन्हें भी फिल्म में शाहिद और बाकी कलाकारों का अभिनय बेहद पसंद आया है और वह खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।