फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation AMG: अब पर्दे पर दिखेगी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की कहानी, 'ऑपरेशन एएमजी' की रिलीज डेट का हुआ एलान

Mon, 30 Jan 2023 02:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑपरेशन एएमजी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

एबिना एंटरटेनमेंट की ओर से अपने नए प्रोजेक्ट 'ऑपरेशन एएमजी' का एलान किया है। ध्रुव लाठर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

'ऑपरेशन एएमजी' सुनील जोशी व नीतू जोशी द्वारा निर्मित और सतीश शेट्टी द्वारा सह-निर्मित है। वहीं, फिल्म की  कहानी और पटकथा समीर अरोड़ा और प्रेरणा धराप ने लिखी है। यह फिल्म उन घटनाओं पर पूरी तरह से जोर देगी जो रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध को सामने लाएगी, जहां भारतीयों सहित लाखों लोग अपने जीवन को दांव पर लगाकर फंसे हुए थे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे सभी छात्रों को वापस भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया।

Metro In Dino: अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
 
विज्ञापन

'ऑपरेशन एएमजी' के पोस्टर में प्लेन, युद्ध की तस्वीरें और तबाह हुई बिल्डिंग नजर आ रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीछे से झलक भी दिखाई गई है। साथ ही पोस्टर पर लिखा है, भारत तुम्हें घर वापस लाने के लिए आ रहा है। बता दें कि यह फिल्म 26 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को किया 'सलाम', बोले- SRK ने काम से दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें