फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक इन 3 भारतीय फिल्मों को ही मिला है ऑस्कर में नामांकन, जानिए क्या था खास

Thu, 21 Feb 2019 05:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salaam Bombay
2019 के एकेडमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। समारोह में कुल 24 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। एकेडमी अवॉर्ड्स पहली बार 16 मई, 1929 को हॉलीवुड के रूसवेल्ट होटल में एक निजी समारोह आयोजित करके दिए गए थे। इस बार ये समारोह बिना किसी मेजबान के होने जा रहा है। बात करें नॉमिनेशंस की तो इस बार ऑस्कर नॉमिनेशंस में दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है। 'Roma' और 'The Favourite' को 10-10 नॉमिनेशंस मिले।
विज्ञापन

2 of 5
oscars
सबसे ज्यादा चर्चा में रही ब्रैडली कूपर और लेडी गागा की 'अ स्टार इज बॉर्न' को 8 नॉमिनेशंस मिले। क्रिश्चियन बेल की 'वाइस' भी 9 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई। फिलहाल अभी तक किन-किन भारतीय फिल्मों ने Best Foreign Language Film' की कैटेगरी में ऑस्कर नामांकन हासिल किया है, उसके बारे में जानते हैं....
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
मदर इंडिया
ऑस्कर के लिए सबसे पहली भारतीय फिल्म 'मदर इंडिया' को 1958 में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड तो नहीं जीत पाई लेकिन इसने काफी तारीफें बटोरीं। इसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। ये फिल्म 1957 में रिलीज हुई थी। विदेशी भाषा में बनी श्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में भारत की ओर से 'मदर इंडिया' भेजी गई थी। फिल्म के तकनीकी पक्ष और निर्देशक द्वारा बनाई भावना की लहर से चयनकर्ता प्रभावित थे परंतु उन्हें यह बात खटक रही थी कि पति के पलायन के बाद महाजन द्वारा दिया गया शादी का प्रस्ताव वह क्यों अस्वीकार करती है जबकि सूदखोर महाजन उसके बच्चों का भी उत्तरदायित्व उठाना चाहता है। दरअसल, चयनकर्ता को यह किसी ने नहीं स्पष्ट किया कि भारतीय नारी अपने सिंदूर के प्रति कितनी अधिक समर्पित होती है। फिल्म भारत के सदियों पुराने आदर्श के प्रति समर्पित थी।

4 of 5
Salaam Bombay
सलाम बॉम्बे
1989 में एक और भारतीय फिल्म 'सलाम बांबे' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। फिल्म को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था। देश की आर्थिक राजधानी और सपनों की नगरी कहे जाने वाले शहर मुंबई की एक कड़वी सच्चाई को बयां करने वाली एक फिल्म ने आते ही देश ही नहीं पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी। मीरा नायर निर्देशित इस फिल्म को सर्वोत्तम हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला वहीं इसे गोल्डेन कैमरा अवार्ड ,कांस फिल्म फेस्टिवल के ऑडियंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। 'न्यू यॉर्क टाइम्स' ने दुनिया की 'सर्वकालिक महानतम 1000 फिल्मों'  की जो सूची बनाई उसमें 'सलाम बॉम्बे' का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lagaan
लगान
आशुतोष गोविरकर की फिल्म 'लगान' एक ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इसे 2002 में ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म में ब्रिटिश कलाकारों के लिए इंग्लिश लिरिक्स और डायलॉग खुद आशुतोष गोवारिकर ने लिखे थे। ऑस्कर में यह फिल्म 'नो मैन्स लैंड' से पिछड़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें