फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Onir: समलैंगिक बेटे के पिता से मिलने की भावुक कहानी पर ओनिर की अगली फिल्म, इम्तियाज, कबीर और रीमा भी साथ में

Mon, 08 May 2023 03:03 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ओनिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले साल अगस्त में मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘माय मेलबर्न’ प्रोजेक्ट के तहत हिंदी सिनेमा के जिन चार निर्देशकों के साथ फिल्म बनाने की घोषणा हुई थी, उसमें से एक निर्देशक ओनिर की फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म इस साल अगस्त में आयोजित होने जा रहे है मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के दौरान दिखाई जाएगी। 'माय मेलबर्न’ प्रोजेक्ट के बनने वाली फिल्मों का मुख्य उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के सांस्कृतिक संबंधों को जोड़ना और सिनेमा के माध्यम से दो समुदायों को एक साथ लाना है।
 
विज्ञापन

2 of 5
इम्तियाज़ अली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'माय मेलबर्न' के तहत बनने वाली पहली फिल्म का निर्देशन ओनिर और विलियम डुआन ने मिलकर किया है। इस फिल्म में अर्का दास, मौली गांगुली और जैक्सन गैलाघर की मुख्य भूमिकाएं है। यह एक शॉर्ट फिल्म है जिसकी शूटिंग पांच दिनों में पूरी कर ली गई। फिल्म की कहानी दुख और क्षमा पर आधारित है और इसमें एक पिता और उसके बेटे के मिलन की कहानी दिखाई गई हैं
विज्ञापन

3 of 5
कबीर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक ओनिर कहते हैं, 'मैं 'माय मेलबर्न' का हिस्सा बनकर खुश हूं, क्योंकि यह एक अनूठी पहल है। इस पहल से दोनों देशों की सांस्कृतिक संबंधों को जोड़ने और सिनेमा के माध्यम से दो समुदायों को एक साथ लाने की एक अनोखी पहल है। इससे मेलबर्न के स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा ही साथ ही इस प्रोजेक्ट के तहत नई प्रतिभाओं की भी खोज की जाएगी। हमारी फिल्म के जरिए एक पिता की अपने समलैंगिक बेटे के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश की एक विनम्र कहानी है।’

Nyraa Banerjee: क्या नायरा बनर्जी ने निशांत मलखानी से कर ली है शादी? एक्ट्रेस ने किया सच का खुलासा

4 of 5
मितु भौमिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के निदेशक मितु भौमिक लांगे कहती हैं, 'यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जो इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के मूल मूल्यों विविधता और समावेशिता का जश्न मनाती है। 'माय मेलबर्न प्रोजेक्ट' के तहत ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न क्षेत्रों और क्षमताओं से विविध हाशिये की पृष्ठभूमि से उभरते हुए रचनात्मक लोगों को एक मंच प्रदान करना ही हमारा मुख्य मकसद है। यह प्रामाणिक प्रवासी अनुभवों के आधार पर एक फीचर फिल्म में बुनी गई चार कहानियों की एक श्रृंखला है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीमा दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न विदेश में होने वाले भारतीय फिल्म समारोह में अपना अलग स्थान रखता है। इसका आयोजन ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सहयोग से किया जाता है। 'माय मेलबर्न' के तहत भारत के चार प्रतिष्ठित फिल्मकारों को ऑस्ट्रेलिया के युवा फिल्म निर्माताओं को सलाह देने के लिए जोड़ा गया है। ये सारी फिल्में मेलबर्न में शूट की जाएंगी। इनके विषय विविधता, जाति, विकलांगता, कामुकता और लिंगभेद हैं। ओनिर के अलावा बाकी तीन फिल्मों का निर्देशन कबीर खान, इम्तियाज़ अली, और रीमा दास करेंगे।

पायल और कृतिका ने जैद-अयान का साथ में कराया फोटोशूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें