बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन वैसे तो सबसे यह कहते रहते हैं कि हमें किसी बात को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए, लेकिन अब वो खुद मुश्किल में पड़ गए हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों से गुहार लगना भी शुरू कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : kbc 10
हुआ कुछ यूं कि बच्चन साहब का फोन सैमसंग 9 अचानक खराब हो गया। जिसको लेकर अमिताभ इतने परेशान हो गए कि उन्होंने कपंनी से उनकी मदद की गुहार भी लगा दी। अमिताभ ने ट्वीट कर फोन के खराब होने की जानकारी कंपनी को दी और उनसे मदद करने को कहा।
विज्ञापन
3 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : facebook
वहीं अमिताभ के ट्वीट करने के चंद मिनट बाद ही शाओमी के वीपी मनु कुमार जैन ने अमिताभ को एक प्यारा सा जवाब दिया। उन्होंने अमिताभ के ट्वीट के रिप्लाई में कहा, ‘अमित जी अब समय हो गया है कि आप अपने पुराने हो चुके फोन को बदल लें। अगर आपको जरूरत है तो हमें खुशी होगी आपको एक फोन भेजने की'।
लेकिन वीपी के जवाब के बाद अमिताभ एक और ट्वीट करते हैं। वह कहते हैं, मेरा फोन अब ठीक हो गया है। सैमसंग ने कुछ ही मिनटों में मेरा फोन ठीक कर दिया है, लेकिन मेरे लिए यह रात काफी मुश्किल थी, क्योंकि मेरा फोन डेड हो चुका था।