फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: इंटरनेट पर छाई विक्की और कटरीना की नई तस्वीर, फैंस ने कही यह बात

Sun, 09 Jan 2022 06:15 PM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को आज एक महीना पूरा हो गया है। विक्की कौशल ने इस खास मौके पर अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की। इस तस्वीर के साथ ही अभिनेता ने अपनी पत्नी कटरीना के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर की तस्वीर साझा
विक्की ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "हमेशा के लिए।" इसके साथ उन्होंने इस कैप्शन के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी पोस्ट के साथ शेयर किया। इस तस्वीर में कटरीना और विक्की पारंपरिक कपड़े पहने दिख रहे हैं, जिसमें वे दोनों साथ में डांस करते भी दिख रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कपल के संगीत समारोह की तस्वीर है। इसी क्रम में एक फैन ने कमेंट में लिखा,"संगीत की तस्वीर"।
 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
लाल चूड़ियों में खूबसूरत लगी कैट
फोटो में कटरीना और विक्की एक साथ डांस करते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान लहंगा पहने एक्ट्रेस के हाथों में लाल चूड़ियां और मेहंदी भी दिखाई दे रही है। वहीं, विक्की भी नीले रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

 

4 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटटरीना भी कर चुकीं हैं विक्की को विश 
इससे पहले कटरीना ने भी इंस्टा पर एक फोटो शेयर कर विक्की को एक महीना पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने काेप्शन में लिखा ,"हैप्पी वन मन्थ माय लव।" कटरीना की इस पोस्ट कई लोग प्रतिक्रिया देते हुए इस पर कमेंट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif
पिछले महीने हुई थी शादी
कटरीना और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की थी। शादी में केवल 120 मेहमान शामिल हुए, जिनमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान और मिनी माथुर जैसी हस्तियां शामिल थीं। इस जोड़े ने पहले इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी, मेहंदी और शादी समारोह की तस्वीरें साझा की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें