#MeToo कैंपेन जरिए बीते दिनों चर्चा में आईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर हल्ला बोला है। उन्होंने मीडिया में दिए एक बयान से सबको निशाने पर लिया है। तनुश्री ने कहा कि उनके बच्चों के साथ भी वैसा ही होगा जैसा मेरा साथ हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
rakhi, tanushree
तनुश्री ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और राखी सावंत की आलोचना की है। तनुश्री ने कहा, 'मैंने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' गाने के लिए गणेश आचार्य की सिफारिश की थी लेकिन जब मुझे मदद की जरूरत थी उस समय उन्होंने मेरी मदद नहीं की। मेरी एफआईआर में 4 लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ganesh acharya and tanushree
तनुश्री ने बताया, 'उस समय मेरी उम्र सिर्फ 24 साल थी। मैं बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थी। इस हादसे के बाद गणेश आचार्य ने मेरे बारे में इंडस्ट्री में गलत बातें फैलाईं और मेरा करियर बर्बाद कर दिया। राखी सावंत को मेरे सामने खड़ा करना के पीछे गणेश का ही दिमाग था। 10 साल पहले और अभी 6 महीने पहले मेरे साथ जो हुआ उसके पीछे गणेश हैं।'
4 of 5
tanushree
तनुश्री यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन लोगों को दिल और आत्मा से बददुआ देती हूं। आपके बच्चों को भी मेरी तरह मानसिक और भावनात्मक परेशानियों का सामना करना होगा। मेरे परिवार को जिस तरह मुसीबत का सामना करना पड़ा आपके परिवार के साथ भी वैसा ही होगा। मेरी बेइज्जती करने वाले हर इंसान के लिए यह बददुआ है और कोई भी पंडित या पुजारी मेरी इस बददुआ से उन्हें नहीं बचा सकता।'
इससे पहले गणेश आचार्य ने तनुश्री के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि वो सच के साथ हैं। उन्होंने कहा, 'मीटू की वजह से कई चीजें बाहर निकली हैं लेकिन जो झूठी चीजें निकलीं, वह गलत है, जैसे तनुश्री ने हम लोगों पर जो कहा, वह झूठ था।'