बोनी कपूर ने मीडिया से बातचीत में पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए कहा, यहां कुछ हीरो और लीजेंड हैं। हीरो हमेशा याद किए जाते हैं और लीजेंड कभी भी मरते नहीं है और श्रीदेवी ने सभी के साथ हर पल को जिया है, उनके परिवार को उनकी कमी बहुत खलती है।' वहीं जाह्नवी कपूर ने अपने 21वें जन्मदिन के मौके पर अपनी मां को बहुत याद किया था। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'अपने जन्मदिन के मौके पर मैं बस आप सभी से यही कहना चाहती हूं कि आप अपने माता-पिता को प्यार करें, उन्हें प्यार दीजिए और अपने प्यार का एहसास कराने की कोशिश करिए।'