सोनाली बेंद्रे ने बुधवार की दोपहर पोस्ट लिखकर खुलासा किया कि वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और अमेरिका में इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने लिखा, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे पता चला है कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।'
विज्ञापन
2 of 5
sonali
जैसे ही मीडिया और फैंस को इसकी खबर लगी सभी सोनाली के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। करण जौहर ने ट्वीट किया- सोनाली एक Solid Soul और True Fighter हैं। मैं दुआ करता हूं।
विज्ञापन
3 of 5
सोनाली बेंद्रे
विवेक ओबरॉय ने भी सोनाली के लिए दुआएं मांगते हुए ट्वीट किया और लिखा कि सोनाली वंडरवूमेन हैं और उन्हें यकीन है कि कैंसर उनके आगे हार जाएगा। रितेश देशमुख ने ट्वीट किया- खबर सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा। मैं तुम्हारें अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
4 of 5
sonali
बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया और आफताब शिवदेसानी ने भी ट्वीट कर सोनाली बेंद्रे के जल्द ठीक होने की दुआ की। सोनाली कुछ रिएलिटी शोज में बतौर जज भी नज़र आई हैं।
वहीं सोनाली के फैंस ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। रवींद्र ने ट्वीट किया, ''अकेली ना बाज़ार जाया करो, नजर लग जाएगी। बचपन का क्रश। मैं सोनाली बेंद्रे की हालत में सुधार की दुआ करता हूं। आप जल्दी अच्छी हों'