इससे पहले सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को एक भावुक पोस्ट में लिखा- 'कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल की तरह फेंक देता है। मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हुआ। हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे। एक अजीब से दर्द की शिकायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ। मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।'