लाखों दिलों पर राज करने वाले तैमूर अली खान के फैंस को ये खबर शायद निराश कर सकती है। जल्द ही उनका नन्हा स्टार पढ़ने के लिए बोर्डिंग स्कूल जाने वाला है। जी हां और यह बात हम नहीं खुद तैमूर के पापा सैफ अली खान कह रहे हैं।
हाल ही में मीडिया से रूबरू होते हुए सैफ अली खान ने पत्रकारों को बताया कि वो अपने बेटे को पढ़ने के लिए बोर्डिंग स्कूल में डालने वाले है। हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया कि तैमूर अभी नहीं बल्कि 13 साल की उम्र में पढ़ने के लिए बोर्डिंग स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सैफ का कहना है कि, ‘बहुत सी ऐसी चीजे हैं जिसे हम बच्चों को अपने घर में नहीं सिखा पाते, वो सारी चीजे बोर्डिंग स्कूल में सिखाई जाती है। राइडिंग, आउटडोर और तमाम चीजें सिखने के बाद ही बच्चे अपने पैर पर खड़े होने के काबिल बनते हैं।’
4 of 5
सैफ अली खान
बता दें कि फिलहाल सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'कालाकांडी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।इस फिल्म में सैफ के 6 किरदार है। फिल्म की कहानी में सैफ को पता चलता है कि उन्हें केंसर है, जिसके बाद उनका दिमागी संतुलन गड़बड़ा जाता है और वे उल्टी-सीधी करतूतें करने लगते हैं।
फिल्म 'कालाकांडी' 12 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का डायरेक्शन अक्षत वर्मा ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा अक्षय ओबेरॉय, दीपक डोबरियाल, विजय राज, कुणाल रॉय कपूर और अमायरा दस्तूर भी काम कर रहें हैं।