फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2 Teaser: 'ओएमजी 2' का टीजर लॉन्च, महाकाल की आराधना में डूबे पंकज त्रिपाठी और भोले भंडारी बने नजर आए अक्षय

Tue, 11 Jul 2023 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओएमजी 2 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी धमाकेदार है। इसमें आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। सभी सितारों के लुक शानदार हैं और पूरे टीजर के दौरान 'हर हर महादेव' और 'जय महाकाल' जैसे जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ओएमजी 2 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर की शुरुआत में आवाज सुनाई देती है, 'ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है'।
Gadar 2: लव सिन्हा को ‘गदर 2’ में मिला बड़ा मौका, पांच वर्ष बाद बड़े पर्दे पर वापसी
विज्ञापन

3 of 5
ओएमजी 2 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
मंत्रोच्चार के बीच अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वहीं मंदिर में नजर आते हैं परेश रावल। दूसरी तरफ पंकज त्रिपाठी महाकाल की पूजा में डूबे नजर आते हैं। इस बीच रेलवे स्टेशन का दृश्य भी टीजर में दिखाया गया है, जिसमें एक किशोर उम्र का लड़का रेल की पटरियों पर खड़ा नजर आता है और सामने से रफ्तार में एक ट्रेन चली आती है। 

4 of 5
ओएमजी 2 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आए हैं। 'ओएमजी 2' के टीजर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Trial Period: अलेया सेन ने की जेनेलिया की जमकर तारीफ, बोलीं- 'ट्रायल पीरियड' के लिए सिर्फ उन्हीं का नाम सूझा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओएमजी 2 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही शानदार, इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।' एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है।' बता दें कि यामी गौतम भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
Kusha Kapila: 'मुझे इन नालायक लोगों के साथ डील करना पड़ेगा', कुशा कपिला ने दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें