फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी

Tue, 15 Aug 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता - फोटो : सोशल मीडिया
आज स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने लिखा है, 'दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी।'
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अब तक अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। अब वह वापस भारत की नागरिकता पाकर बेहद खुश हैं। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बाकायदा पासपोर्ट की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार जब भी आते हैं तो नफरती चिढ़ने लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे दिल में तो आप बहुत पहले से ही सिटीजनशिप बना चुके हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो पहले से ही भारतीय हैं। यह तो सिर्फ एक डॉक्यूमेंट है। आपके लिए अलग ही सम्मान है।'
Raju Shrestha Birthday Special: सुनिए मशहूर बाल कलाकार रहे मास्टर राजू से उनकी शूटिंग के किस्से

4 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर चर्चा में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि यह फिल्म 2012 में आई अक्षय कुमार की 'ओएमजी' का सीक्वल है।
Bhojpuri Patriotic Films: 'सरहद' से 'तिरंगा' तक, दिल में देशभक्ति की अलख जलाती हैं ये हिट भोजपुरी फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की 'गदर 2' से हो रहा है। कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 75.17 करोड़ रूपये का कारोबार कर चुकी है। बता दें कि 'ओएमजी 2' में अक्षय के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं।
Gaurav Chopraa: गदर 2 में कर्नल रावत का रोल करने के लिए झिझक रहा था यह एक्टर, कहा- सामान्य से भी कम था किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें